Posts

Showing posts with the label India

यहां कोई काबिल नहीं है...

Image
तुम अब किसी की परवाह नहीं करते हो, इस लिए तुम अकेले रहने लगे हो। उसकी बात सुनकर मैंने भी हां बोल दिया। कौन बहस करे अब, हालाकि मुझे जवाब देना तो आता है लेकिन हम देना नहीं चाहते हैं। और रही बात अकेले रहने की तो हम अपनी मर्ज़ी से अकेले हैं और खुश हैं। हां कभी कभी मुझे सच मे किसी की परवाह नहीं होती है और जिसकी होती है वो हम दिल से करते हैं। उसके लिए किसी को बोलने की ज़रूरत नहीं होती है और परवाह करना या ना करना इंसान के व्यवहार पर निर्भर करता है। एक हाल ही का किस्सा है जब मेरा एक बहुत करीबी ने मुझे बताया कि आजकल परिवार में लोग उसे ताने देते रहते हैं, वो टूट सा गया है। उसे अब परिवार वालों के रहते हुए भी घर काटने को दौड़ता है, तो मैंने उसकी बात को काटते हुए बीच में ही बोल दिया सुनो ज्यादा सोचने की ज़रूरत नहीं है बस एक बार मेरे बीते हुए उन सालों की ज़िंदगी को याद कर लेना तुम्हें सारे सवालों के जवाब मिल जाएंगे। उसके बाद वो कुछ देर के लिए ख़ामोश हो गया क्योंकि मेरे शुरुआती दौर ताने मारने वालों की कतार में एक वो भी था, लेकिन उसको शायद जवाब मिल गया था, जब मैंने केवल एक सवाल पूछा कि क्या मैंने कभी ...

तुम हिम्मत कैसे हार जाते हो...

Image
  प्रिय साथी        सुना है कि तुम मेरी चिठ्ठियों को पढ़ते हो, मुस्कुराते भी हो लेकिन उसका जवाब नहीं देते हो। कोई बात नहीं मुझे इसका अफसोस नहीं है लेकिन मैं तुम्हें चिट्ठियां लिखना बंद नहीं करुंगा। आजकल वैसे भी हम किसी से कोई अपेक्षा रखते भी नहीं है। मैंने अकेले खुश रहना सीख लिया है। हां जब तुम जब मिलोगे वो एक समय होगा, और मैं उस समय का इंतज़ार भी कर रहा हूं। फिलहाल अभी अकेले रहने से डर नहीं लगता है। मैं बस इतना चाहता हूं कि तुम तभी मेरे पास आना जब तुम्हें ये लगने लगे कि मेरे साथ आने का तुम्हारा ये फ़ैसला गलत नहीं है। तब तक तुम हिम्मत जुटाओ, क्योंकि मेरे पास समाज से लड़ने के लिए बहुत हिम्मत है लेकिन जब तुम साथ आओगे तो हिम्मत दोगुनी हो जायेगी तुम्हारी भी और मेरी भी।  वैसे आजकल मैं सुन रहा हूं कि तुम ज़िंदगी से हारने जैसा महसूस करने लगे हो। छोटी-छोटी बातें तुम्हें तुम्हारा आपा खोने पर मजबूर कर देती हैं। तुमने कई बार ख़ुद के सामान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी की है, लेकिन उससे क्या होगा। क्या तुम्हें पता नहीं है कि मैं तुम्हारी हिम्मत बनकर खड़ा हूं या क्या त...

व्याकुल मन

Image
प्रिय साथी,               काफ़ी दिनों से सोच रहा था कि तुम्हें कुछ लिखूं, लेकिन वक्त की कमी के कारण लिखना सम्भव नहीं हो पा रहा था। आज जब थोड़ा समय मिला तो लगा कि तुम्हें याद ही कर लिया जाए। ऐसा नहीं है हम तुम्हें याद नहीं करते हैं, हम तुम्हें तब भी याद करते हैं जब हम सबसे ज्यादा व्यस्त होते हैं। बस मुझे जताना नहीं आता है। सच कहूं तो आजकल बहुत थका हुआ महसूस होता है कल इसी लिए मैं सड़क किनारे बैठ गया, काफ़ी दिनों से मन में एक उलझन सी हो रही है। किसी से कहने की हिम्मत ही नहीं हो पा रही है, क्योंकि यहां कोई नहीं समझेगा और अगर कोई सुनने वाला मिल भी जाए तो वो तुम्हारे लिए अपने मन में एक विशेष चरित्र बनाकर लोगों के सामने रख देगा। वो चरित्र जो तुम कभी थे ही नहीं।  इसी लिए मुझे तुम्हारा इंतज़ार है, क्योंकि मुझे पता है कि तुम औरों की तरह मेरे लिए कोई एक चरित्र अपने मन में नहीं बनाओगे, तुम मुझे सुनोगे और मेरी बात को भी समझोगे। तुम्हें जानकर हैरानी होगी कि जबसे हमनें उम्र के नए पड़ाव में क़दम रखा है, आस पास के लोग बहुत से ताने देते हैं। कि तुम शादी क्यों नहीं...

उम्र का पड़ाव...

Image
बहुत दिनों बाद सुकून मिला है जैसे। एक चिड़िया सा बोझ था मन में लेकिन अब नहीं है। बहुत दिनों से लग रहा था पता नहीं कहां कैद हैं, लेकिन अब आज़ाद महसूस हो रहा है। अब डर नहीं लगता है, लगता है ज़िंदगी को एक नया पड़ाव मिल गया है। नहीं कोई खुशी की बात नहीं है, लेकिन आज जब घर लौटा तो मन बड़ा हल्का लग रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे शरीर हवा को महसूस कर रहा है, मन में एक लम्बी श्वास पहले से ज्यादा ठंडी और सुख देने का एहसास करा रही  है। ऐसा पहले भी हुआ है और जब भी हमें ऐसा महसूस होता है कहीं न कहीं हम उम्र के एक पड़ाव को पार कर रहे होते हैं, हां तो आज भी कुछ वैसा ही है। आज समय भी बड़ा शांत होकर मेरी बातें को सुन रहा है। हो भी क्यों ना एक अरसे से हमनें समय को भी समय नहीं दिया। कभी-कभी लगता है हम इतने व्यस्त कब हो गए ज़िंदगी में कि समय का भी साथ छोड़ दिया था हमनें, लेकिन आज नहीं, आज वो मेरे साथ बैठकर मेरी सारी बातें सुनेगा, मेरे सारे सवालों के जवाब भी देगा, मेरे पास भी आज उसके सारे सवालों के जवाब हैं।  आज हम समय से आंखें मिलाकर ये बोल पा रहे हैं, कि हम तुमसे दूर नहीं हुए ना होना चाहते हैं बस...

तुम Counsellor बन जाओ

Image
मुझे हंसी आ गई जब उसने मुझसे कहा तुम परामर्शदाता (C ounsellor)  क्यों नहीं बन जाते हो। गलत सलाह तो देते नहीं हो जब देखो तब सबको प्रेरित करने वाली बातें करते रहते हो। तुम्हारे पास ज़िंदगी का अच्छा अनुभव भी है, जो तुमने ख़ुद जिया हुआ है। तुम किसी भी मुश्किल में ख़ुद को सुलझाने की काबिलियत रखते हो। तुम अच्छे श्रोता भी हो लेकिन कभी किसी को मुफ़्त में सलाह मत देना, क्योंकि यहां मुफ़्त के सलाह की कोई कद्र नहीं करता है। हमनें भी उसके हां में हां मिलाते हुए कहा कि कोशिश करेंगे लेकिन अगर ऐसा है तो क्यों ना हम तुमसे ही शुरुआत करें। मेरी बात सुनकर वो हसने की जगह सच में अपनी बातें बतानी शुरु कर दिया। मुझे लगा नहीं था कि उसकी बात का मेरे पास कोई जवाब होगा लेकिन काफ़ी सुनने के बाद मेरी दी हुई सलाह शायद उसे बहुत अच्छी लगी। खुश होकर बोली अच्छा है कि तुम्हारे पास हर सवाल का जवाब है। पर ऐसा पहली बार नहीं था जब हम उसके परेशानियों को सुन रहे थे। मेरे कई ऐसे दोस्त हैं जो शुरु के दिनों से अपनी बातें मुझे बताते रहें हैं, ऐसी बातें जो वो शायद किसी से कह नहीं पाते थे, शायद इसी भरोसे से कि हम किसी को उनकी...

बारिश और तुम

Image
  हम आज भी बारिश में भीग रहे थे। उसी शाम की तरह जब तुम्हें पहली बार पता चला था कि हम बारिश में भीगने के बाद छोटे बच्चे की तरह कांपने लगते हैं। तुम्हें बहुत हसी भी आयी थी लेकिन तुमने मेरा हाथ थाम लिया था ताकि हमें तसल्ली दे सको। तुम्हारे अलावा कोई भी नहीं जानता था कि हमें बारिश में भीगना नहीं आता है। हम तो केवल उस बारिश के बहाने अपने आसूओं को ही छिपाना जानते थे। हम तुम्हारी यादों को कुरेदना नहीं चाहते हैं, हम बस अपनी यादों को ज़िंदा रखना चाहते हैं। उस हीरे की तरह जो भले ही कितना भी मिट्टी से लिपट गया हो लेकिन अपनी अहमियत कभी कम नहीं होने देता है। तुम्हें सच बताऊं तो तुम्हें खोने का एहसास तो है, लेकिन यह सच है कि हम तुम अब लौट नहीं सकतें हैं उस रास्ते पर जहां कभी हम दोनों ने मिलकर एकसाथ चलने का वादा किया था। कहते हैं कि जब आपकी ज़िंदगी पर समय की नज़र लग जाए तो रिश्ते को बचा पाना मुुश्किल हो जाता है। अब हम तुम्हें तो दोषी नहीं ठहरा सकते हैं ना, ना ही ख़ुद को, इसी लिए सारा दोष समय पर मढ दिया है। क्या करे समय से जो लड़ने लगे थे हम दोनों। समय का ही तो फेरबदल है ये। एक बात कहूं तो हमनें ज...

The Products...

Image
If any shoot in India kindly contact: +919119957375, +917905895256